पूर्णिया, अप्रैल 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान करवाने को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने यूएमआईएस ग्रीवांस पोर्टल शुरू किया गया है, जिससे छात्र छात्राओं को अब किसी भी प्रकार की समस्याओं का समाधान करवाने को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय का चक्कर अब नहीं काटना पड़ेगा। इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों की शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जायेगा, जिससे छात्र-हितों की रक्षा हो सके। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किए गए वीडियो कंटेंट के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रक्रियाओं एवं सुविधाओं की जानकारी देने की योजना भी विश्वविद्यालय के द्वारा बनाई गई है। -वर्ष 2018 से लेकर अब तक की समस्याओं का करेगा निवारण :-यूएमआईएस ग्रीवांस पोर्टल को सुचारू रूप से लागू करने को लेकर व...