पूर्णिया, अप्रैल 26 -- पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय पीजी थर्ड सेमेस्टर का परीक्षाफल जल्द जारी करेगा। इसके निमित्त पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में युद्ध स्तर पर टेबुलेशन का कार्य चल रहा है। मूल्यांकन का कार्य समाप्त होते ही विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में भाग लेने वाले करीब 2500 परीक्षार्थियों का रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा। इधर, पिछले माह एग्जाम खत्म होने के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम घोषित होने का इंतजार है। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग से जल्द रिजल्ट घोषित करने की उम्मीद लगाये हुए है, ताकि सेशन विलंब की समस्या से सामाना नहीं करना पड़े। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह ने बताया कि पीजी थर्ड सेमेस्टर की उत्त...