पूर्णिया विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू बने इतिहास विभाग के नए विभागाध्यक्ष
पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में डीएसडब्ल्यू प्रो. अरविंद कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार सिंह के 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद की गई है। विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार प्रो. वर्मा तत्काल प्रभाव से विभागाध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। वे अधिकतम तीन वर्ष या अपनी सेवानिवृत्ति की तिथि तक जो भी पहले हो, विभागाध्यक्ष के पद पर कार्य करेंगे। साथ ही वे सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन एवं छात्र कल्याण के डीन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। यह भी पढ़ें- Purnia News: नामित सदस्यों की नियुक्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.