पूर्णिया, जुलाई 6 -- पूर्णिया विश्वविद्यालय : 2 लाख 7 हजार 116 मार्क्सशीट डिजीलॉकर पर अपलोड -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा अब तक विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों के 2 लाख 7 हजार 116 छात्र-छात्रों के मार्क्सशीट डिजी लॉकर पर अपलोड कर दिया है।

प्रमाण पत्र का अपलोड विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा वर्ष 2025 के उत्तीर्ण कुल 125361 छात्र-छात्राओं का प्रमाण पत्र नेशनल एकेडमिक डिपोजिट लॉकर पर अपलोड किया गया है। जबकि वर्ष 2024 में निर्धारित तिथि तक 73840 छात्र-छात्राओं का प्रमाणपत्र डिजी लॉकर पर अपलोड किया गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह ने बताया कि कुलपति के दिशानिर्देश पर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा नेशनल एकेडमिक डिपोजिट लॉकर पर छात्...