पूर्णिया, अप्रैल 1 -- पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता। लंबित परीक्षाओं के आयोजन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में युद्ध स्तर पर कवायद जारी है। इसके तहत ही अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में यूजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024 -28 का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित की जायेगी। साथ ही बीबीए और सीएनडी सत्र 2025-28 का भी विश्वविद्यालय परीक्षा फॉर्म भरवाने की तिथि निर्धारित करेगा। परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा यूजी थर्ड सेमेस्टर के साथ बीबीए और सीएनडी की परीक्षा की तिथि और परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया जायेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा पीजी सेकेंड व फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के आयोजन को लेकर भी परीक्षा फार्म भरवाने की तिथि जारी की जायेगी। इसके अलावा यूज...