पूर्णिया, मार्च 3 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी विभाग और सभी पीजी कॉलेजों में छह मार्च तक पीजी प्रथम सेमेस्टर दिसम्बर 2025 का परीक्षा फॉर्म भरवाया जाएगा। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा समर्थ पोर्टल पर पीजी सत्र 2025-27 की परीक्षा को लेकर आनलाईन परीक्षा प्रपत्र भरने की कवायद रविवार से शुरू कर दी है। वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में नामांकित स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का 28 फरवरी से 6 मार्च तक परीक्षा फॉर्म भरवाने की तिथि निर्धारित है। निर्धारित तिथि तक सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इधर सोमवार से होली पर्व को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय में अवकाश रहेगा। पूर्णिया विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी कॉलेज अवकाश के बाद 5 ...