पूर्णिया विश्वविद्यालय : अब प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर 22 जून तक स्नातक में नामांकन
पूर्णिया, जून 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स फैकल्टी में चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत चार साल के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम सेशन 2026-30 के पहले सेमेस्टर में प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन के लिए एडमिशन की तिथि पूर्व में 16 से 19 जून तक निर्धारित की गई थी, जिसे अब विस्तारित कर 22 जून सोमवार तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही अभ्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से सलाह दी गई है कि वे बढ़ी अवधि 20 से 22 जून के बीच अपना एडमिशन पूरा कर लें। एडमिशन की प्रक्रिया रविवार को भी जारी रहेगी। किसी भी हाल में एडमिशन की आखिरी तारीख 22 जून के बाद नहीं बढ़ाई जाएगी। जिन कैंडिडेट्स को पहली मेरिट लिस्ट में सीट अलॉट हुई है, लेकिन वे अलॉट किए गए कॉलेज में एडमिशन नहीं लेते हैं, उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.