पूर्णिया, जुलाई 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा 23 जुलाई को आयोजित पैनोरमा ग्रुप के प्लेसमेंट ड्राइव में 39 विद्यार्थियों ने मानव संसाधन राउंड सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है।इस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 247 ऑनलाइन पंजीकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 112 अभ्यर्थी पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए। चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के उपरांत 39 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक एचआर राउंड उत्तीर्ण किया, जो उनके उज्ज्वल एवं सफल करियर की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो. अखिलेश कुमार, छात्र कल्य...