पूर्णिया, जुलाई 16 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया लाइव क्लासेस अब बिहार लाइव क्लासेस बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी द्वारा पूर्णिया लाइव क्लासेस का डेमो गुरुवार को देखा गया। इससे प्रभावित होकर मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त तक सम्पूर्ण बिहार के सभी विद्यालयों में इसे लागू करने का निर्देश दिया है। यह जानकारी पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने दी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया लाइव क्लासेस अब बिहार लाइव क्लासेसशिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री की पहल उन्होंने बताया कि पटना में सीएम लाइव क्लास से अवगत हुए। इस दौरान लाइव क्लासेस में शिक्षकों के द्वारा पढ़ाया गया। बच्चों की जिज्ञासा देखी गयी। उन्होंने प्रश्नोत्तर भी किया, इसका शिक्षकों ने जवाब दिया। सीएम ने लाइव क्लासेस को सराहा। अब शिक्षा विभाग पूर्णिया लाइव क...