पूर्णिया रेलवे जंक्शन पर पहली बार पहुंची नई दिल्ली-गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस
पूर्णिया, जून 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार को पहली बार नई दिल्ली-गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस 12424 पहुंची। पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ट्रेन के चालक एवं गार्ड का पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्र देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कटिहार-किशनगंज के बीच नई रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य के कारण वर्तमान में अस्थाई रूप से गुवाहाटी एवं न्यू जलपाईगुड़ी एनजेपी से चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन पूर्णिया जंक्शन स्टेशन से होकर किया जा रहा है। उन्होंने बताया गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन स्थायी रूप से भाया पूर्णिया जंक्शन के रास्ते हो, इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री से पत्राचार किया गया है। यह भी पढ़ें- नॉन-इंटरलॉकिंग का असर : बदले रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.