पूर्णिया मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत
पूर्णिया, मई 13 -- बायसी, एक संवाददाता।बायसी थाना क्षेत्र से सटे पूर्णिया मोड़ (दालकोला) ओवरब्रिज के नीचे ट्रक की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला पुल के नीचे सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद करीब आधे घंटे तक एनएच-31 जाम रहा। जाम के कारण पूर्णिया मोड़ से डेंगरा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही बंगाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में दालकोला थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पहचान होने तक उसे था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.