कटिहार, मई 17 -- समेली,एक संवाददाता बिहार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पूर्णिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल का नाम बदलकर साहित्यकार स्वर्गीय अनूप लाल मंडल चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल करने की मांग जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत, भवेश कुमार कन्हैया ने की है। जिस पर बिहार के मुख्य सचिव ने संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र अग्रसारित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।जदयू नेता ने अपने पत्र में कहा है कि स्वर्गीय अनूप लाल मंडल जैसे महान साहित्यकार, समाज चिंतक एवं जन-प्रेरणा स्रोत की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए यह कदम आवश्यक है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया मेडिकल कॉलेज का नाम साहित्यकार अनूप लाल मंडल के नाम पर करने की मांग पर मुख्य सचिव ने लिया उन्होंने कहा कि यदि मेडिकल कॉलेज का ...