पूर्णिया, मार्च 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया जिले में बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ ऊर्जा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 6 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनमें से 1 लाख 98 हजार 625 उपभोक्ताओं पर लगभग 91 करोड़ रुपये का बिजली बिल कई वर्षों से बकाया चल रहा है। ऊर्जा विभाग ने सभी बकायेदार उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे 31 मार्च तक अपनी बकाया राशि जमा कर दें। निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग विशेष अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत बकाया नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा और आवश्यक होने पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से बकाया बिजली बिल के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.