पूर्णिया, जनवरी 8 -- पूर्णिया, भूषण। जिले में कड़ाके की ठंड का इतिहास काफी पुराना और रिकॉर्ड तोड़ रहा है। जनवरी का महीना यहां हमेशा से ही सबसे ज्यादा ठंड लेकर आता रहा है। इस इलाके में पश्चिमी विक्षोभ कहर मचाता रहा है। बीते वर्षों के मौसम के आंकड़े बताते हैं कि कई बार तापमान इस कदर नीचे चला गया कि आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2018 का 8 जनवरी पूर्णिया के इतिहास का सबसे सर्द दिन माना जाता है। उस दिन न्यूनतम तापमान महज 1.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तेज पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूरे जिले में घना कोहरा छाया हुआ था। सर्द पछुआ हवा ने ठंड की तीव्रता को और बढ़ा दिया था। हालात ऐसे हो गए थे कि सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर गया था। दिनभर लोग घरों से नहीं निकल पाए थे। ठंड से आम लोग बुरी तरह परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.