पूर्णिया में ही बने मखाना रिसर्च सेंटर, कृषि मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
पूर्णिया, मई 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया सिविल सोसायटी ने बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा को ज्ञापन सौंपकर पूर्णिया स्थित भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में मखाना रिसर्च सेंटर स्थापित करने की मांग की है। संगठन ने कहा है कि मखाना उत्पादन, अनुसंधान, संसाधन और बाजार की दृष्टि से पूर्णिया सबसे उपयुक्त स्थान है, इसलिए रिसर्च सेंटर को किसी अन्य स्थान पर ले जाने की कोशिश उचित नहीं होगी।
मखाना अनुसंधान केंद्र की स्थापना की मांग संगठन की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बिहार कृषि रोड मैप 2023-2028 में पूर्णिया स्थित भोला पासवान शास्त्री एग्रीकल्चर कॉलेज में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सह मखाना अनुसंधान केंद्र की स्थापना का प्रावधान किया गया था। लेकिन अब इसे अन्यत्र स्थापित करने की चर्चाएं चल रही हैं, जिससे किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.