पूर्णिया, फरवरी 27 -- Purnea News: देश के गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार के पूर्णिया में उच्चस्तरीय बैठक की। बताया जा रहा है कि इस दौरान सीमांचल क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही, सीमावर्ती जिलों में आंतरिक सुरक्षा और घुसपैठ जैसे मुद्दों की भी समीक्षा की गई। बैठक के बाद शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा खत्म हो गया। गृह मंत्री शुक्रवार दोपहर बाद पूर्णिया से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पूर्णिया में यह बैठक करीब ढाई घंटे तक चली। इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी, राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार के अलावा गृह विभाग, एसएसबी, नारकोटिक्स, आईबी समेत अन्य कई विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को तीन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.