पूर्णिया, मार्च 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और गरीब परिवारों को बिजली के खर्च से राहत देने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और कुटीर ज्योति योजना के तहत महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उन्हें सस्ती और पर्यावरण अनुकूल बिजली उपलब्ध हो सके। ऊर्जा विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 1.1 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल लगाने में लगभग 55 से 60 हजार रुपये तक की लागत आती है। सोलर पैनल स्थापित होने के बाद उसका प्रमाण देने पर लाभार्थी के बैंक खाते में विभाग की ओर से 30 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जाती है। इस योजना के तहत अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी...