पूर्णिया, दिसम्बर 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार शीत लहर का प्रकोप जारी है। ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक इसी तरह सर्द हवा चलने की संभावना है और तापमान में किसी तरह के बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। कड़ाके की ठंड के कारण लोग मजबूरन घरों में बंद रहने को विवश हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। को सुबह की आद्रता 95 प्रतिशत और शाम की आद्रता 91 प्रतिशत रही। तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद ठंडी हवा के कारण ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.