भागलपुर, मार्च 21 -- पूर्णिया । वरीय संवाददाता पांच महीने के बाद बारिश अपने साथ आंधी का बला लेकर भी आयी। बारिश का शिद्दत के साथ सभी इंतजार कर रहे थे। मगर बारिश अपने साथ तेज हवा के झोंके लेकर आयी। सीमांचल में तराई से सटे इलाके में हवा के झोंके रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा की थी। पूर्णिया में औसतन हवा की रफ्तार शुक्रवार रात 35 से 40 किलोमीटर की रही। जिले में 24 घंटे के दौरान 28.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। रात में 27.1 मिलीमीटर बारिश हुई थी जबकि शनिवार शाम तक 1.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। आंधी और बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आयी है। न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि शुक्रवार की तुलना में करीब छह डिग्री कम है। किसानों के लिए परेशानी की बात यह है कि हवा और बारिश का दौर थमा नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.