पूर्णिया, मार्च 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रविवार को जिले में मौसम शुष्क बना रहा। दोपहर में गर्मी का असर महसूस किया गया, जिससे लोगों ने राहत के लिए पंखे का सहारा लिया। घरों और दफ्तरों में अधिकांश लोग पंखे की हवा के बीच समय बिताते नजर आए। हालांकि दिन भर हल्के बादलों की आवाजाही के कारण धूप-छांव का माहौल बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं 9 और 10 मार्च को तेज हवा चलने के साथ कई स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की गई है। मौसम में यह बदलाव बांग्लादेश के समी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.