पूर्णिया, जुलाई 15 -- बायसी, एक संवाददाता। नेपाल की तराई एवं सीमांचल के जिलों में लगातार हो रही बारिश के बाद एक बार फिर पूर्णिया में महानंदा एवं अररिया में परमान नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी गई है जबकि चरघरिया के कनकई नदी के जलस्तर में कमी हुई है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन द्वारा नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि महानंदा एवं परमान नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है जबकि कनकई नदी के जलस्तर में कमी आयी है। यह भी पढ़ें- Motihari News: लालबकेया गुआबारी और गंडक लाल निशान के पार उन्होंने कहा कि किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा का डेंजर लेवल 66.000 है, जबकि सोमवार की शाम पांच बजे 65.350 मीटर था। 24 घंटे में जलस...