पूर्णिया, मई 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया में बौछार का दौर जारी है। तीन दिनों में 170 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है। शुक्रवार रात तेज हवा के झोंके के बीच झमाझम बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले 24 घंटे में 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार रात में बिजली की गरज और चमक के बीच तीन घंटे तक बारिश होते रही। इसके बाद ठंड का एहसास होने लगा। लोग रात में चादर और कंबल निकालकर ओढ़ने के लिए विवश हो गए। विगत एक सप्ताह से तेज हवा एवं बारिश होने से शहर का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के कई गली मोहल्ले में जल जमाव से लोगों की आवाजाही में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खासकर डालर हाउस चौक के समीप...