पूर्णिया, मई 1 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया में नेशनल हाईवे 107 स्थित भूटहा मोड़ से स्टेट हाईवे 60 कसबा तक बनने वाला नया बाईपास शहर के लिए रिंग रोड का काम करेगा। बाईपास के लिए 34.62 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए खेसरा पंजी तैयार कर ली गयी है। 11-1 की अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। इसके बाद 19-1 का नोटिस होगा। एलए एक्ट 2013 के अनुसार अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। प्रगति यात्रा के दौरान तात्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अवलोकन के बाद बाईपास के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित यह परियोजना 9.2 किलोमीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी होगी, जिस पर लगभग Rs.151.47 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। यह बाईपास भूटहा मोड़ से शुरू होकर मिलिया पॉलिटेक्निक कॉलेज और रामबाग होते हुए पूर्णिया सिटी-कसबा रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.