हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 25 -- बिहार के पूर्णिया जिले में एक बस ड्राइवर की हत्या से सनसनी मच गई। वारदात मरंगा थाना क्षेत्र के मिल्की वार्ड नंबर 10 में बुधवार देर शाम को हुई। मृतक की पहचान रूपौली थाना क्षेत्र के मतैली गांव निवासी 25 वर्षीय युगेश यादव के रूप में हुई है। उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, पारिवारिक विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि युगेश की दो शादियां हुई थीं और पहली पत्नी से उसका विवाद चल रहा था। युगेश यादव रूपौली से पूर्णिया रूट पर बस चलाता था। जानकारी के अनुसार, वह रोजाना की तरह बुधवार शाम को पूर्णिया बस स्टैण्ड में बस लगाकर मरंगा थाना के मिल्की स्थित अपने किराये के आवास पर जा रहा था। आवास से कुछ दूरी पर वह पहुंचा ही था कि किसी ने उसके पेट में चाकू घों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.