पूर्णिया, मार्च 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया में सदर अस्पताल बनेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा से एक बार फिर लोगों की उम्मीद जगी है। जिले में एक अलग से सदर अस्पताल होगा। यहां न केवल सदर अस्पताल होगा बल्कि अति विशिष्ट सदर अस्पताल बनाया जायगा। इस क्षेत्र के रोगी के लिए चिकित्सा सुविधा के दृष्टि से यह काफी लाभकारी साबित होगा। इस संदर्भ में सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि जिले में सदर अस्पताल भी बने इसे लेकर पहले से आवाज उठाते रहे हैं। यदि मुख्यमंत्री की ओर से इस दिशा में कदम उठाया गया है तो निश्चित रूप से यह अच्छा कदम होगा। जिले में पहले से चल रहे सदर अस्पताल की सुविधा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में परिणत हो गई है। इस सुविधा में तब्दील होने से न तो मेडिकल कॉलेज की पूरी सुविधा मिल पा रही है और न ही सदर अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.