हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 10 -- बिहार में पनोरमा ग्रुप के यहां आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया। पूर्णिया में सुबह करीब 6 बजे आयकर विभाग की टीम ने पनोरमा ग्रुप के दफ्तरों पर रेड मारी। आईटी टीम ने बायपास एवं जिला स्कूल रोड स्थित पनोरमा ग्रुप के कार्यालय में अचानक ही धावा बोला। दिन भर छापेमारी चलती रही। हालांकि इस दौरान कोई कुछ बताने को तैयार नहीं थे। छापेमारी के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को दफ्तरों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। यहां तक छापेमारी दल में पूर्णिया स्थित आईटी कार्यालय के पदाधिकारियों तक को शामिल नहीं किया गया था। पूर्णिया के साथ सुपौल में भी पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर सोमवार को छापेमारी की गई। एक कर्मी ने बताया कि उन लोगों को भी छापेमारी को लेकर विशेष जानकारी नहीं है। बताया गया कि छापेमारी दल में भागलपुर अन्वेषण ...