पूर्णिया, मार्च 30 -- पूर्णिया , हिन्दुस्तान संवाददाता। विधायक विजय खेमका ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि रामनवमी के पावन अवसर पर पूर्णिया में निकली भव्य एवं ऐतिहासिक रामनवमी शोभायात्रा में लाखों की संख्या में रामभक्तों ने भाग लेकर इसे सनातन आस्था का महाकुंभ बना दिया। जय श्री राम के गगनभेदी नारों और भक्ति के उत्साह ने शहर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। शोभायात्रा में सुसज्जित झांकियों के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन आदर्शों और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य उदाहरण बना। भव्य रथ पर विराजमान भगवान श्रीराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। विधायक ने कहा इस वर्ष की रामनवमी शोभायात्रा ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए ऐतिहासिक स्वरूप प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्र...