पूर्णिया, सितम्बर 4 -- पूर्णिया। पूर्णिया में वर्तमान सत्र 2026-27 से ही संचालित होने वाले नये केन्द्रीय विद्यालय के लिए आवंटित 5 एकड़ भूमि का गुरुवार को निबंधन सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही अब जल्द ही पूर्णिया में दूसरे केन्द्रीय विद्यालय में बाल वाटिका से कक्षा पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई शुरू हो जायेगी। जिला अवर निबंधक उमाशंकर मिश्र ने बताया कि नए केंद्रीय विद्यालय के लिए आज मधुबनी मौजा अंतर्गत पांच एकड़ जमीन का निबंधन किया गया है। बता दें कि चूनापुर में एक केंद्रीय विद्यालय दशकों से चल रहा है। अब पूर्णिया में दूसरा केंद्रीय विद्यालय प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के समीप जल्द बनकर तैयार हो जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...