पूर्णिया, मई 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन योजना के तहत पूर्णिया जिले में दो नए मत्स्य बाजार अगले दो सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएंगे। दोनों बाजारों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब प्रशासनिक प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। सुरक्षित जमा राशि निर्धारण के बाद दुकानों को मत्स्य किसानों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। जिला मत्स्य पदाधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र के दो स्थानों पर आधुनिक मत्स्य बाजार का निर्माण कराया गया है। इनमें धमदाहा हाट में छह दुकान तथा भवानीपुर प्रखंड के दैता पोखर में दस दुकान बनाए गए हैं। दोनों बाजारों में मछली बिक्री के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित की गई हैं, ताकि मत्स्य किसानों एवं खरीदारों को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पूर...