पूर्णिया, मार्च 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसम विभाग ने पूर्णिया सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए अगले दो दिनों का अलर्ट जारी किया है। 30 और 31 मार्च के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जिसके तहत मेघ गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 1 अप्रैल से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। मौसम के इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मक्का और गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। एक सप्ताह पहले आई आंधी और बारिश से कई खेतों में मक्का की फसल गिरकर नष्ट हो चुकी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों का कहना है कि मक्का की फसल से उन्हें काफी उम्मीद रहती है, लेकिन लगातार खराब मौसम उनकी मेहनत पर पानी फेर रहा है। पिछले तीन दिनों से हल्की बारिश और हव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.