पूर्णिया में दुखद हादसा, नहाने गए चचेरे भाई समेत 3 बच्चों की धार में डूबने से मौत
एक संवाददाता, अगस्त 12 -- शैलेंद्र सनी, धमदाहा। बिहार के पूर्णिया जिले में बुधवार को दुखद हादसे में 3 बच्चों की जान चली गई। घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी राजो पंचायत की है। भवेशाधार में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे आपस में चचेरे भाई थी। तीनों की उम्र 14-15 साल थी। डूबने के दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान ठाढ़ी राजो पंचायत के शंकर चौक वार्ड नंबर 9 निवासी अजय ऋषि के पुत्र 14 वर्षीय राहुल कुमार, बबलू ऋषि के 14 वर्षीय पुत्र बैजू कुमार और कुलदेव ऋषि के 15 वर्षीय बेटे राज कुमार के रूप में हुई हैं। राहुल और बैजू दोनों चचेरे भाई थे।5 बच्चे नहाने गए, तीन डूब गए बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजे चंदरही शंकर चौक के पांच बच्चे ईट भट्ठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.