पूर्णिया, जून 17 -- बैसा, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले में चाय की खेती अब किसानों के लिए आय का नया स्रोत बनती जा रही है। बैसा प्रखंड के चंदवार पंचायत स्थित निहुरी गांव में चाय की खेती की सफलता के बाद अब रौटा पंचायत के श्रीपुर गांव के दो किसान भाइयों ने भी इस क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। दो वर्ष पूर्व शुरू की गई चाय की खेती से अब उन्हें मुनाफा मिलने लगा है और मंगलवार को अधिकारियों की मौजूदगी में पहली बार चाय की पत्तियों की तुड़ाई की गई। श्रीपुर गांव के किसान मनोज कुमार निषाद और राकेश कुमार निषाद ने दो वर्ष पहले एक-एक एकड़ भूमि में चाय की खेती की शुरुआत की थी। मंगलवार को दोनों किसानों के खेतों में पहली बार व्यावसायिक रूप से चाय की पत्तियों की तुड़ाई शुरू हुई, जिसे लेकर परिवार और कृषि विभाग के अधिकारियों में उत्साह देखा गया। किसानों के पिता ...