पूर्णिया, फरवरी 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया विधान सभा अंतर्गत पर्यावरण, संस्कृति, श्रमिक कल्याण और आधारभूत संरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को सरकार के समक्ष सदन में रखा। विधायक ने तारांकित प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण के माध्यम से पूर्णिया के समग्र विकास हेतु कई मांगें प्रस्तुत की तथा सदन में गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूर्णिया में एक गोवंश संरक्षण केंद्र स्थापित करने की मांग की। इसके साथ ही विधायक ने पूर्णिया में महावीर जयंती को महोत्सव का दर्जा देने की मांग करते हुए इसे सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने की बात कही। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से उन्होंने पूर्णिया शहरी क्षेत्र में नगर वन निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। श्रमिक हितों को प्राथमिकता देते हुए विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.