पूर्णिया में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं: डीएम
पूर्णिया, मार्च 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रविवार को जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर स्थिति स्पष्ट की। जिलाधिकारी ने बताया कि रविवार को जिले में कुल 4786 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के बीच वितरित किए गए। वहीं सभी गैस एजेंसियों के पास 24,529 सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को पूर्व की तरह नियमित रूप से होम डिलीवरी की सुविधा मिल रही है। उन्होंने जानकारी दी कि गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके। साथ ही यह भी बताया गया कि पहले की तुलना में अधिक उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है और जो उपभोक्ता पहले गैस नहीं लेते थे, वे भी अब बुकिंग कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.