पूर्णिया, अप्रैल 14 -- पूर्णिया। पूर्णिया जिला अन्तर्गत सोमवार को 8151 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। गैस एजेंसियों के पास अभी भी 19962 गैस सिलेंडर गोदामों में उपलब्ध है। अपर समाहर्ता -सह -जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव द्वारा बताया गया कि सोमवार को कुल 9297 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। नियमानुसार 8151 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को दिया गया है। पूर्णिया जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित रूप से दी जा रही है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में एलपीजी गैस के 24 हजार से अधिक सिलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.