पूर्णिया, जुलाई 8 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला में रेशम के विकास की भरपूर संभावनाएं है। यहां की मिट्टी एवं जलवायु मलवरी एवं एरी रेशम कीटपालन एवं वृक्षारोपण के लिए उपयुक्त है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सह सहायक उद्योग निदेशक संजीव कुमार के द्वारा बताया गया कि पूर्णिया जिले में पूर्व में मलवरी रेशम के विकास को लेकर राज्य सरकार द्वारा केन्द्र प्रायोजित पंचवर्षीय 10वीं एवं 11वीं सीडीपी योजना तथा मुख्यमंत्री कोशी मलवरी परियोजना चलाई गई थी। 10वीं सीडीपी योजना के तहत वर्ष 2008-09 में पूर्णिया जिले में कृषकों के द्वारा अंडी की खेती कर एरी रेशम कीटपालन का कार्य किया गया है। पूर्णिया जिले के कई प्रखंड़ों पूर्णिया पूर्व, कसबा, बनमनखी, जलालगढ़ एवं धमदाहा में रेशम विकास के बेहतर परिणाम मिला है। जिले में रेशम विकास की संभावनाओं को दे...