पूर्णिया, जून 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पीएम ई-बस पावर सब स्टेशन एवं चार्जिंग प्वाइंट स्टेशन का उद्घाटन किया। पूर्णिया में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग प्वाइंट स्टेशन का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकारी बस डिपो थाना चौक में स्थापित अत्याधुनिक चार्जिंग स्टेशन पर एक साथ 18 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा सकेगा। इसके लिए पॉलीटेक्निक के समीप स्थित ग्रिड से अंडरग्राउंड केबल के माध्यम से थाना चौक तक बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। बस डिपो परिसर में तीन उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं जिसे मधुबनी एवं लाइन बाजार पावर सब स्टेशन से जोड़ा गया है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से 11 करोड़ रुपये की लागत...