पूर्णिया, जुलाई 10 -- पूर्णिया। कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद इमरान प्रतापगढ़ी शनिवार को छात्रों के साथ संवाद करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रभारी कटिहार बिजेंन्द्र यादव ने दी। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज़ को बुलंद करने और उनके अधिकारों व भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता आ रहे हैं। छात्रों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए इमरान प्रतापगढ़ी शनिवार को आ रहे हैं। यादव ने कहा कि पॉलिटेक्निक चौक रिसॉर्ट में 11 बजे यह कार्यक्रम होना तय हुआ है। उन्होंने कांग्रेस जनों से विनम्र आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुँचकर इसे सफल बनाएं। यह भी पढ़ें- 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में पहुंचेंगे इमरान प्रतापगढ़ी, छात्रों से करेंगे सीध...