भागलपुर, अप्रैल 21 -- पूर्णिया से रजनीश की रिपोर्ट मंगलवार को भीषण गर्मी ने जिले के लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिला। दोपहर होते-होते तापमान में तेजी से वृद्धि हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। तपतपाती धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा तथा लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पूर्णिया जिले के अधिकतम तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- उमस से लोग परेशान, तापमान 34.8 डिग्री तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को लू जैसे हालात का सामना करना ...