पूर्णिया में अचानक आया तेंदुआ, 4 मजदूरों पर किया हमला; लोगों ने घेरकर मार डाला
आलोक, मई 27 -- बिहार के पूर्णिया जिले के रूपौली में बुधवार को एक तेंदुए ने खेत में काम कर रहे लोगों पर अचानक हमला कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। तेंदुए के हमले में चार मजदूर घायल हो गए। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घेरकर तेंदुए को पीट-पीटकर मार दिया। मामला टीकापट्टी थाना क्षेत्र के जमुर बहियार का है। घायल मजदूरों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रूपौली में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से बहियार इलाके में दो तेंदुओं को घूमते देखा जा रहा था। इस दौरान तेंदुआ कई पालतू जानवरों को भी अपना शिकार बना चुका था। लोगों के अनुसार तेंदुए ने गांव की बकरी और गाय के दो बछड़ों को मारकर खा गया, जिससे इलाके में पहले से ही भय का माहौल बना हुआ था। बुधवार को अलग-अलग खेतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.