पूर्णिया, अप्रैल 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया महिला महाविद्यालय की इतिहास विभाग की छात्रा रानी कुमारी ने नेट क्वालीफाई किया है l नेट की परीक्षा दिसंबर 2025 में हुई थी, जिसमें रानी कुमारी ने सफलता हासिल की है। पूर्णिया महिला महाविद्यालय से रानी कुमारी स्नातक 2018 -21 बैच में उत्तीर्ण हुई थी। पूर्णिया महिला कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर( डॉ )आनंद प्रसाद गुप्ता ने रानी कुमारी को बधाई एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि भविष्य में आप और भी अच्छा करें। जेआरएफ के लिए भी प्रयास करते रहें l इतिहास विषय के विभागाध्यक्ष डॉ.राकेश रोशन सिंह ने कहा कि यह इतिहास विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यहां की छात्राएं शैक्षणिक जगत में नए-नए कीर्तिमान गढ़ रही है l इतिहास विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. दीपिका सिंह ने रानी कुमारी को शुभकामनाएं द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.