पूर्णिया, अप्रैल 30 -- बुधवार को ओरेंज अलर्ट जारी होने के कारण दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। दिन में भी मौसम में ठंडापन के कारण पूर्णिया का नजारा अभी मिनी दार्जिलिंग जैसा है। गुरुवार के लिए भी ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एक ,दो एवं तीन मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। चार मई को मौसम साफ होने की संभावना है। विगत एक सप्ताह से आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल के साथ हल्की बारिश और तेज हवा के झोंके से पूर्णिया में ठंड का एहसास होने लगा है। लोग अपने अपने घरों में समेटे हुए कंबल और चादर निकालकर ओढ़ने के लिए विवश हो गए हैं। कुछ लोग तो सड़कों पर स्वेटर डाले नजर आये। दो रातों से लोग पंखा चलाने से भी परहेज करने लगे हैं। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि किसानों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.