पूर्णिया, मई 4 -- पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया प्रमंडल के 21 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालय स्थापित करने की कवायद शुरू हो चुकी है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ अररिया जिले के 5, कटिहार जिले के 7, किशनगंज जिले के 3 तथा पूर्णिया जिले के 6 प्रखंडों में नए महाविद्यालय खुलेंगें। सभी नवस्थापित महाविद्यालयों में प्रभारी प्राचार्यों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। एक जुलाई से नवस्थापित कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र का संचालन प्रारंभ कर दिया जायेगा। इसके निमित्त पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा निर्देश दिये जा चुके हैं। -जिला प्रशासन के सहयोग से वर्ग संचालन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश : यह भी पढ़ें- सहरसा : डिग्री कॉलेज, शिक्षा को मिली नई उड़ानमहाविद्यालयों की स्थापना -- -बिहार सरकार के सात निश्चय कार्य...