पूर्णिया, मई 20 -- र्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया प्रधान डाकघर में आधार सेवाओं को और अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से तीन आधार काउंटर प्रारंभ कर दिए गए हैं। इन काउंटरों के माध्यम से प्रतिदिन 150 से अधिक आधार अपॉइंटमेंट बुकिंग एवं सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। शहर के निवासी नागरिक आधार नामांकन, संशोधन (अपडेट), मोबाइल नंबर लिंकिंग, पता संशोधन आदि सुविधाओं का लाभ निर्धारित समय में प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा डाक विभाग के पूर्णिया प्रमंडल अंतर्गत उप डाकघर खुश्कीबाग, कसबा, धमदाहा, बनमनखी, चोपड़ा रामनगर, जोकीहाट तथा मुख्य डाकघर अररिया में भी उपलब्ध है। जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष सेवा शिविर का आयोजन 21 एवं 22 मई को आयोजित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया डाकघर में अब तीन आधार काउंटर शुरू पूर्णिया प्रमंडल के डाक अधीक्षक नवीन ...