पूर्णिया, मई 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंगलवार को जिले के पूर्णिया पूर्व प्रखंड में 12 मई को विश्व नर्स दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा अस्पतालों में नर्सों के सहयोग से स्वस्थ्य हो रहे अस्पताल की नर्सों को प्रशंसित किया गया। इस दौरान पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विभव कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी और अस्पताल की सभी नर्सें उपस्थित रही। इस वर्ष विश्व नर्स दिवस की थीम हमारी नर्सें, हमारा भविष्य देखभाल की आर्थिक शक्ति रखा गया है। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार ने बताया कि लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सहायता के लिए तत्काल जांच करते हुए आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने में नर्सों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। यह ...