पूर्णिया, मार्च 29 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया पर्यवेक्षण गृह में क्षमता 50 बच्चों के विरूद्ध कुल 68 बच्चे आवासित हैं। पूर्णिया जिला के 29 एवं कटिहार जिला के 39 बच्चे आवासित हैं। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा शनिवार को पर्यवेक्षण गृह पूर्णिया का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षण गृह के बच्चे कक्षा में अध्ययनरत पाये गये। सभी बच्चों के लिए उम्र के अनुकूल अलग-अलग कक्षा की व्यवस्था की गयी है। जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों से पठन-पाठन एवं शिक्षण संबंधी विस्तृत पूछताछ की गयी। मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि बच्चों को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए समाचार पत्र, विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रेरक पत्रिका आदि के माध्यम से भी शिक्षा ग्रहण के दृष्टिगत व्यवस्था सुनिश्चित करें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.