पूर्णिया, अप्रैल 2 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। अधिवक्ता संघ पूर्णिया में बुधवार को गमगीन माहौल के बीच वरिष्ठ अधिवक्ता विवेकानंद करपटने को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके निधन से आहत अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए पूरे दिन अदालतों का कामकाज ठप रखा। कोर्ट परिसर में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा और हर ओर शोक का माहौल देखा गया। बताया जाता है कि 73 वर्षीय स्व. अधिवक्ता ने वर्ष 1973 में वकालत पेशे की शुरुआत की थी और तब से लगातार न्यायिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। दीवानी (सिविल) कानून के क्षेत्र में उनकी विशेष पकड़ थी और वे अपनी सधी हुई, शांत एवं प्रभावशाली दलीलों के लिए जाने जाते थे।उनके निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ता संघ परिसर में वकीलों की भीड़ जुट गई। संघ द्वारा आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर द...