पूर्णिया, मार्च 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में कालाजार रोग की खोज और छिड़काव अभियान शुरु कर दिया गया है। अभी जिले में नए वर्ष में कालाजार के दो रोगी मिले हैं। यह रोगी रूपौली प्रखंड क्षेत्र में पाए गए हैं। बीते वर्ष जिले में कुल 22 कालाजार के रोगी पाए गए थे। जिला भेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आर पी मंडल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिले के प्रखंडों में कालाजार छिड़काव अभियान शुरु कर दिया गया है। अभी तीन प्रखंड में यह अभियान चल रहा है। इनमें श्रीनगर, केनगर और पूर्णिया पूर्व में शुरु हो गया है। धीरे धीरे सभी प्रखंड में यह अभियान को बढ़ा दिया जायगा। इस अभियान में कालाजार की पहचान वाले क्षेत्र को ज्यादा फोकस किया जायगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 16 मार्च से 27 मई तक सभी प्रखंडों के चिन्हित क्षेत्रों में कालाजार ग्रसित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.