भागलपुर, अप्रैल 11 -- पूर्णिया से धीरज कुमार झा की रिपोर्ट पूर्णिया जिला में 66 पैक्सों में निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में पैक्स निर्वाचन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में वरीय पदाधिकारी एवं सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 66 पैक्सों में निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है। जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तर पर गठित सभी कोषांगों के कार्यों एवं पैक्स चुनाव से संबंधित विभिन्न आवश्यक बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गयी। संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारी ससमय करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्वाचन से संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। निर्वाचन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.