पूर्णिया, नवम्बर 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर पूर्णिया जिले में मतदाता जागरूकता अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आगामी 11 नवम्बर 2025 को होने वाले मतदान में अधिकतम प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है। कसबा विधानसभा क्षेत्र (संख्या-58) के उच्च विद्यालय श्रीनगर स्थित बूथ संख्या 78, 79 एवं 80 पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका की उपस्थिति में जागरूकता रैली, मोटरसाइकिल रैली, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.